75 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया रन फॉर योग में हिस्सा, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिखा उत्साह

उत्तरकाशी,
रिपोर्ट महावीर सिंह राणा
12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित “रन फॉर योग” कार्यक्रम में जिले के युवाओं, महिलाओं और खेल प्रेमियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में 75 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर योग और स्वास्थ्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी अतुल आनंद ने हरी झंडी दिखाकर किया। प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में नितिन कलूड़ा ने प्रथम, कमेश नेगी ने द्वितीय तथा नितिन रमोला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं महिला वर्ग में कु. शीतल रावत प्रथम, कु. कल्पना पंवार द्वितीय और कु. आकांक्षी नेगी तृतीय स्थान पर रहीं।
विजेताओं को पुरस्कार वितरण मुख्य उद्यान अधिकारी डॉ. रजनीश सिंह तथा जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. रतन मणि भट्ट द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को जलपान भी वितरित किया गया।
इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विरेंद्र सिंह पांगती, जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ. मीरा ह्यांकी, जिला क्रीड़ा अधिकारी निधि बिंजोला सहित जिला क्रीड़ा कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
योग को जन-जन तक पहुंचाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के संदेश के साथ कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

ये भी पढ़ें:  DM ने हर्षिल- मुखवा-जांगला मोटर मार्ग के निर्माण को लेकर चौपाल में बैठकर ग्रामीणों और संबंधित संस्थाओं के पदाधिकारियों साथ की समीक्षा बैठक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *