उत्तरकाशी।
रिपोर्ट महावीर सिंह राणा
गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने प्रधानमंत्री Narendra Modi को देश के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देने का कीर्तिमान स्थापित करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
पूर्व विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के ऐतिहासिक कार्यों और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने वाली कार्यशैली के कारण देशवासियों का उन पर विश्वास लगातार मजबूत हुआ है।
विजयपाल सजवाण ने कहा कि 145 करोड़ भारतीयों के विश्वास, दृढ़ संकल्प और अथक परिश्रम के बल पर प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय लोकतंत्र में एक नया अध्याय जोड़ा है। यह उपलब्धि केवल एक राजनीतिक रिकॉर्ड नहीं, बल्कि जनता के भरोसे और मजबूत नेतृत्व का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण योजनाओं, आधुनिक आधारभूत संरचना, आत्मनिर्भर भारत अभियान और विश्व मंच पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा ने देश को नई पहचान दिलाई है। आज भारत आत्मविश्वास और सांस्कृतिक गौरव के साथ विश्व में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है।
पूर्व विधायक सजवाण ने प्रधानमंत्री मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल नेतृत्व की कामना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में विकसित भारत का संकल्प और अधिक गति प्राप्त करेगा तथा देश विश्वगुरु बनने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ेगा।
प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक नेतृत्व से गंगोत्री खुश, पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने दी बधाई

