दयारा बुग्याल ट्रेक क्षेत्र में लापता महिला की तलाश के लिए प्रशासन और रेस्क्यू एजेंसियों का सर्च ऑपरेशन लगातार जारी

उत्तरकाशी
रिपोर्ट महावीर सिंह राणा
उत्तरकाशी के दयारा बुग्याल ट्रेक क्षेत्र में लापता महिला की तलाश के लिए प्रशासन और रेस्क्यू एजेंसियों का सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, निम, वन विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें दुर्गम इलाकों में व्यापक स्तर पर खोजबीन कर रही हैं। आज हेलीकॉप्टर के माध्यम से पूरे क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण भी किया जा रहा है।

दयारा बुग्याल ट्रेक क्षेत्र में लापता महिला की तलाश के लिए संयुक्त रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। पुलिस और विभिन्न एजेंसियों की टीमें जंगलों, गहरी खाइयों, गदेरों, चट्टानी क्षेत्रों और संभावित ठिकानों पर गहन सर्च अभियान चला रही हैं।
रेस्क्यू ऑपरेशन में पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, निम, वन विभाग और राजस्व विभाग की टीमें समन्वय के साथ काम कर रही हैं। दुर्गम इलाकों में पैदल सर्चिंग के साथ-साथ तकनीकी संसाधनों का भी उपयोग किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:  उत्तरकाशी में अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ,शहीद फायर कर्मियों को दी श्रद्धांजलि


आज यूकाडा के सहयोग से हेलीकॉप्टर द्वारा दयारा ट्रेक और आसपास के विस्तृत क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण किया जा रहा है। इसका उद्देश्य ऐसे स्थानों की भी बारीकी से जांच करना है, जहां जमीनी स्तर से पहुंचना कठिन है।

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय लगातार अभियान की समीक्षा कर रही हैं। वहीं पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार घटना की सूचना मिलने के बाद से ही मौके पर कैंप कर अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं।
लापता महिला की सकुशल बरामदगी के लिए सभी संबंधित एजेंसियां हरसंभव प्रयास कर रही हैं। प्रशासन का कहना है कि जब तक महिला का पता नहीं चल जाता, तब तक खोज एवं बचाव अभियान निरंतर जारी रहेगा।
फिलहाल पूरे क्षेत्र में सघन सर्च ऑपरेशन जारी है और रेस्क्यू टीमें हर संभावित स्थान पर तलाश कर रही हैं। अब सभी की नजरें इस अभियान के अगले अपडेट पर टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *