भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ में प्रदेश सह संयोजक बने जगमोहन सिंह रावत, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

उत्तरकाशी।
रिपोर्ट महावीर सिंह राणा
गंगोत्री विधानसभा के लोकप्रिय भाजपा नेता एवं संगठन के समर्पित कार्यकर्ता जगमोहन सिंह रावत को भारतीय जनता पार्टी पंचायत प्रकोष्ठ में प्रदेश सह संयोजक का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। उनके मनोनयन से गंगोत्री विधानसभा सहित पूरे उत्तरकाशी जनपद के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह और खुशी का माहौल है।
जगमोहन सिंह रावत लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते रहे हैं। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, समर्पण और जमीनी स्तर पर सक्रिय कार्यशैली ने उन्हें कार्यकर्ताओं और जनता के बीच एक मजबूत पहचान दिलाई है। वे लगातार गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याओं को सुनने और संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते रहे हैं।
गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ और कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय को देखते हुए पार्टी नेतृत्व द्वारा उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में उनकी सक्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनका परिवार भी लंबे समय से जनसेवा से जुड़ा रहा है। उनकी धर्मपत्नी दो बार क्षेत्र की प्रमुख (ब्लॉक प्रमुख) रह चुकी हैं और क्षेत्रीय विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुकी हैं।
भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि जगमोहन सिंह रावत को मिला यह दायित्व न केवल उनके वर्षों के संगठनात्मक योगदान का सम्मान है, बल्कि इससे पंचायत स्तर पर पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी। उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता और जनसंपर्क का लाभ संगठन को निश्चित रूप से मिलेगा।
इस अवसर पर क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में पंचायत प्रकोष्ठ संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा और गति प्रदान करेगा।
समस्त क्षेत्रवासियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि माँ गंगा एवं उत्तरकाशी के आराध्य देवी-देवताओं का आशीर्वाद उन पर सदैव बना रहे तथा वे इसी प्रकार जनसेवा और संगठन हित में निरंतर कार्य करते रहें।

ये भी पढ़ें:  मोरी में अवैध अफीम की खेती पर बड़ा एक्शन: 31 लोगों पर FIR, 75 वर्ग मीटर फसल नष्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *