गंगोत्री में फिर मजबूत हो रही विजयपाल सजवाण की पकड़, गांव-गांव जनसंपर्क से बढ़ी सियासी हलचल

उत्तरकाशी
रिपोर्ट – महावीर सिंह राणा
गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र में जैसे-जैसे वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों की आहट तेज हो रही है, वैसे-वैसे राजनीतिक गतिविधियां भी गति पकड़ने लगी हैं। इसी बीच पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण लगातार गांव-गांव पहुंचकर जनता के बीच अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। उनका निरंतर जनसम्पर्क एवं भ्रमण कार्यक्रम क्षेत्र में नई राजनीतिक चर्चाओं को जन्म दे रहा है।


पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने धनारी क्षेत्र के अस्तल, भालसी, उदाल्का, अठाली तथा बरसाली क्षेत्र के जुगुल्डी और मातली गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों, वरिष्ठजनों एवं स्थानीय नागरिकों से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं, मांगलिक कार्यक्रमों में सहभागिता निभाई तथा क्षेत्रवासियों के सुख-दुःख में शामिल होकर अपनत्व का संदेश दिया।

ये भी पढ़ें:  राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय की बदहाल स्थिति और असफलताओं पर संजय पाण्डे ने उठाया गंभीर सवाल*


ग्रामीण क्षेत्रों में सजवाण के पहुंचने पर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। कई स्थानों पर ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और क्षेत्रीय विकास, सड़क, स्वास्थ्य एवं अन्य जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर खुलकर चर्चा की। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि विजयपाल सजवाण का लगातार जनता के बीच सक्रिय रहना आने वाले चुनावी समीकरणों में अहम भूमिका निभा सकता है।


इस दौरान पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने कहा कि जनता का प्रेम, विश्वास और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों का स्नेह उन्हें सदैव जनसेवा के लिए प्रेरित करता है और वे भविष्य में भी जनता के हर सुख-दुःख में इसी तरह साथ खड़े रहेंगे।
गंगोत्री विधानसभा में लगातार बढ़ते जनसम्पर्क और ग्रामीणों के बीच मिल रहे समर्थन को लेकर अब क्षेत्र में यह चर्चा भी तेज हो चली है कि आने वाले समय में विजयपाल सजवाण एक बार फिर मजबूत राजनीतिक दावेदारी पेश कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *