चारधाम यात्रा में नशा तस्करों पर उत्तरकाशी पुलिस का बड़ा प्रहार पुरोला पुलिस ने 2 स्मैक तस्करों को दबोचा, ₹2.7 लाख की स्मैक बरामद

उत्तरकाशी
रिपोर्ट महावीर सिंह राणा
जनपद में चारधाम यात्रा-2026 को सुरक्षित और नशामुक्त बनाने के लिए पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। यात्रा मार्गों पर संदिग्ध गतिविधियों और नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुरोला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में चल रही सघन चेकिंग के दौरान पुरोला पुलिस ने दो युवकों को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, 20 मई 2026 की रात विकासनगर-बड़कोट मोटर मार्ग स्थित नौगांव सौली बैण्ड के पास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने UK 07HD 76319 बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवकों को रोककर तलाशी ली। तलाशी में उनके कब्जे से 8.91 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, जिसकी बाजार कीमत करीब ₹2.7 लाख बताई जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान —
रमेश सिंह राणा निवासी ग्राम फिताड़ी, थाना मोरी
लाखन सिंह रावत निवासी ग्राम लिवाड़ी, थाना मोरी
के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना पुरोला में NDPS एक्ट की धारा 8/21/60 के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अब इनके आपराधिक रिकॉर्ड और नेटवर्क की भी जांच कर रही है।
इस कार्रवाई को पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट चंचल शर्मा के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष पुरोला दीपक कठैत के नेतृत्व में अंजाम दिया गया।
वर्ष 2026 में उत्तरकाशी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
NDPS एक्ट के 18 मामलों में 22 तस्कर गिरफ्तार
8 किलो से अधिक चरस बरामद
41.41 ग्राम स्मैक बरामद
4 तस्करों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई
अवैध अफीम खेती पर 31 भू-स्वामियों पर मुकदमे
आबकारी एक्ट के 5 मामलों में 6 अभियुक्त गिरफ्तार
चारधाम यात्रा के दौरान उत्तरकाशी पुलिस की यह कार्रवाई साफ संकेत दे रही है कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार और सख्ती से जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें:  डिजिटल माध्यम से 75 लाख से अधिक दर्शकों तक पहुंचने वाली पहली रामलीला जिसमें राम का अभिनय करेंगे अनिल नौटियाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *