ब्रेकिंग न्यूज़ | पिथौरागढ़ बसौड़ क्षेत्र में दर्दनाक हादसा: जीप खाई में गिरी, एक की मौत, तीन गंभीर घायल

पिथौरागढ़
पिथौरागढ़ जनपद के मूनाकोट ब्लॉक अंतर्गत बसौड़ ग्राम में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात करीब 12:30
बजे एक जीप (संख्या: UA-05-5392) बोरागांव से बारात की मेहंदी कार्यक्रम से लौट रही थी।
जैसे ही वाहन बनी गाड़ के खतरनाक मोड़ पर पहुंचा, चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और जीप गहरी खाई में जा गिरी।
हादसे में लकी चंद की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
घायलों की पहचान:
मोहन सिंह (पुत्र रमेश सिंह), निवासी बासोड़
जगदीश सिंह (पुत्र चंचल सिंह), वाहन चालक
पवन चंद्र (पुत्र मोहन चंद), निवासी मूनाकोट
घटना के तुरंत बाद पीछे आ रहे स्कूटर सवार लोगों ने गांव में सूचना दी, जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने अंधेरे के बीच कड़ी मशक्कत कर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
सूचना मिलते ही एसएचओ झूलाघाट संजीव कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही पिथौरागढ़ से एसडीआरएफ टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। कड़ी मेहनत के बाद सुबह शव को खाई से बाहर निकाला गया।
पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे के कारणों की जांच जारी है।
📌 अपडेट के लिए जुड़े रहें…

ये भी पढ़ें:  चारधाम यात्रा के लिए स्वास्थ्य विभाग 24 घंटे तैयार डॉ0 शिखा जंगपागी, निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, गढ़वाल मण्डल ने किया स्थलीय निरीक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *