उत्तरकाशी
रिपोर्ट: महावीर सिंह राणा
चारधाम यात्रा 2026 के मद्देनज़र उत्तरकाशी प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में साफ निर्देश दिए हैं कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
डीएम के सख्त निर्देश—अब नहीं चलेगी लापरवाही
जिलाधिकारी ने सड़क महकमे और पुलिस को निर्देशित करते हुए कहा कि:
तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई
🍺 शराब पीकर ड्राइविंग करने वालों के खिलाफ चालान
📱 मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई
🚚 ओवरलोडिंग वाहनों पर सख्त चेकिंग
🪖 बिना हेलमेट दोपहिया चलाने वालों पर सख्ती
इसके लिए जिले में नियमित सघन चेकिंग अभियान चलाने के आदेश दिए गए हैं।
🚨 चारधाम यात्रा में नियम तोड़े तो तुरंत कार्रवाई
डीएम ने पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा के दौरान यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ तत्काल चालानी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि यात्रा सुरक्षित और सुचारू बनी रहे।
दुर्घटनाओं पर रोक के लिए बड़े कदम
संवेदनशील (ब्लैक स्पॉट) क्षेत्रों का चिन्हांकन और सुधार
राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ने वाले ग्रामीण मार्गों के जंक्शन का तकनीकी सुधार
सुरक्षित यातायात के लिए इंजीनियरिंग उपायों को लागू करने के निर्देश
👥 बैठक में ये अधिकारी रहे शामिल
बैठक में अधीक्षण अभियंता लोनिवि विजय कुमार, सीएमओ डॉ. बीएस रावत, एआरटीओ सुरवर्णा नौटियाल, यातायात इंस्पेक्टर सुनील कुमार सहित अन्य अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े।
📢 जनता के लिए अलर्ट
👉 अगर आप चारधाम यात्रा या उत्तरकाशी क्षेत्र में सफर कर रहे हैं, तो नियमों का पालन करें
👉 हेलमेट, सीट बेल्ट और ट्रैफिक नियमों को नजरअंदाज करना अब भारी पड़ सकता है
👉 प्रशासन की सख्ती का उद्देश्य आपकी सुरक्षा है, सहयोग करें
उत्तरकाशी में सख्ती: तेज रफ्तार, शराब पीकर ड्राइविंग और बिना हेलमेट पर होगा कड़ा एक्शन

