ब्रेकिंग न्यूज़ | उत्तरकाशीआवासीय भवन पर आग लगने से 2 घायल उत्तरकाशी

उत्तरकाशी
रिपोर्ट महावीर सिंह राणा
उत्तरकाशी के तहसील डुण्डा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा जुणगा के डांगडा तोक में एक बड़ा हादसा सामने आया है। एक आवासीय मकान में अचानक भीषण आग लगने से पूरा घर जलकर राख हो गया।
आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी और चीख-पुकार का माहौल बन गया। इस घटना में दो लोग आग की चपेट में आकर घायल हो गए हैं।

सूचना मिलते ही चौकी ब्रह्मखाल से पुलिस टीम, फायर सर्विस और SDRF चिन्यालीसौड़ मौके के लिए रवाना हो गई।
घायलों की पहचान सुमेर भंडारी , प्रमिला देवी

के रूप में की गई

 घर का नुकसान महेश सिंह भंडारी और अनिल सिंह भंडारी (पुत्र शीशपाल सिंह भंडारी,  ग्राम। जुणगा, डांगडा तोक, पट्टी भंडारस्यूं, तहसील डुण्डा)

ये भी पढ़ें:  पर्यटन विभाग उत्तरकाशी द्वारा गुलाबी कांठा बुग्याल में निःशुल्क 7 दिवसीय स्कीइंग फाउंडेशन प्रशिक्षण

वही घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय भेजा गया है।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन और राहत टीम मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।
👉 अधिक अपडेट के लिए जुड़े रहें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *