उत्तरकाशी जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम

उत्तरकाशी
रिपोर्ट महावीर सिंह राणा
उत्तरकाशी से एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आ रही है…
जहां जिला अस्पताल में अब किडनी मरीजों को इलाज के लिए देहरादून और ऋषिकेश के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे…
गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने आज दो नई डायलिसिस मशीनों का उद्घाटन किया…
जिसके बाद अब अस्पताल में कुल 8 डायलिसिस मशीनें हो गई हैं…


उत्तरकाशी जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है…
आज यहां दो नई डायलिसिस मशीनों की सौगात दी गई…
जिसके बाद अब मशीनों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है…
अब तक डायलिसिस सुविधा के अभाव में मरीजों को देहरादून और ऋषिकेश जैसे शहरों का रुख करना पड़ता था…
जिससे उन्हें आर्थिक और मानसिक दोनों तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था…
कई मरीजों को हफ्ते में दो-दो बार लंबा सफर तय करना पड़ता था…

ये भी पढ़ें:  आपदा के बाद चारधाम यात्रा पुनः सुचारू करने की तैयारी


तो कई परिवारों को इलाज के लिए किराए पर कमरे लेकर रहना पड़ता था…
लेकिन अब इस नई सुविधा के शुरू होने से करीब 113 से ज्यादा मरीजों को सीधे जिला अस्पताल में ही राहत मिलेगी…
“2022 में चुनाव जीतने के बाद मैंने देखा कि हमारे जिले के मरीज देहरादून और ऋषिकेश में परेशान हो रहे हैं…
तभी मैंने संकल्प लिया कि उत्तरकाशी में ही डायलिसिस सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी…
आज 8 मशीनों के साथ हम 100 से ज्यादा मरीजों को लगातार सुविधा दे पा रहे हैं…”
मरीजों के लिए ये सुविधा किसी संजीवनी से कम नहीं है…
अस्पताल में भर्ती मरीजों ने विधायक का आभार जताया और कहा कि अब उन्हें इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ रहा…
“पहले हमें देहरादून जाना पड़ता था, बहुत परेशानी होती थी…
अब यहीं इलाज मिल रहा है, हम बहुत खुश हैं…”
इस दौरान विधायक सुरेश चौहान ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना…
और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की…
उत्तरकाशी में डायलिसिस सुविधा का विस्तार न सिर्फ स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करेगा…
बल्कि सैकड़ों मरीजों और उनके परिवारों के लिए बड़ी राहत भी साबित होगा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *