चारधाम यात्रा 2026: गंगोत्री धाम तैयार, 15 अप्रैल तक हर व्यवस्था होगी चाकचौबंद

उत्तरकाशी
रिपोर्ट महावीर सिंह राणा
आस्था के महापर्व चारधाम यात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। गंगोत्री धाम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए रविवार को एडीएम मुक्ता मिश्र ने वर्चुअल बैठक कर व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की और साफ निर्देश दिए कि 15 अप्रैल तक हर व्यवस्था दुरुस्त और सुचारू होनी चाहिए।


गंगोत्री धाम, जो चारधाम यात्रा का प्रमुख पड़ाव है, वहां श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर इस बार प्रशासन कोई कोताही नहीं बरतना चाहता। सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और स्वच्छता जैसे हर महत्वपूर्ण पहलू पर अधिकारियों को स्पष्ट टाइमलाइन के साथ जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सड़क और यातायात पर फोकस
यात्रा मार्ग को सुगम बनाने के लिए BRO और लोक निर्माण विभाग को सख्त निर्देश दिए गए हैं।
चढ़ेथी में सड़क चौड़ीकरण का कार्य तत्काल पूरा करने को कहा गया
लिमच्यागाड़, डबरानी और काली पहाड़ी जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में युद्ध स्तर पर काम जारी
धराली और हर्षिल के पास भी रास्तों को बेहतर बनाने के निर्देश
वैकल्पिक मार्ग मंडी-स्यासु पुल को भी दुरुस्त रखने पर जोर
भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में मशीनरी और संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही अधिकारियों और ऑपरेटरों के संपर्क नंबर अपडेट रखने के निर्देश दिए गए हैं।
पानी और स्वच्छता की पुख्ता व्यवस्था
जल संस्थान ने जानकारी दी कि यात्रा मार्ग पर
12 वाटर एटीएम
86 हैंडपंप
गंगोत्री धाम में नियमित जल आपूर्ति शुरू
साथ ही पानी की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए क्लोरीनेशन और जीपीएस आधारित लोकेशन सिस्टम लागू किया जा रहा है।
स्वच्छता को लेकर भी बड़ी तैयारी की गई है:
32 स्थानों पर 400 से अधिक शौचालय सीटें
62 पर्यावरण मित्र तैनात
नगर पंचायत और जिला पंचायत के शौचालयों में पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश
स्वास्थ्य सेवाएं रहेंगी अलर्ट मोड पर
यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी पूरी तरह तैयार है।
17 अप्रैल तक सभी चेक पोस्ट पर मेडिकल टीमें तैनात
डॉक्टरों का रोस्टर जारी
एम्बुलेंस सेवाएं सक्रिय
अधिकारियों को साफ संदेश: कोई लापरवाही नहीं
एडीएम मुक्ता मिश्र ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि अतिथिगृहों की स्थिति सुधारी जाए और यात्रियों को हर स्तर पर बेहतर सुविधा मिले।
आस्था के साथ सुरक्षा और सुविधा का भरोसा
चारधाम यात्रा हर साल लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र होती है, और इस बार प्रशासन की तैयारियों से साफ है कि यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही

ये भी पढ़ें:  हर्षिल में आई प्राकृतिक आपदा के बाद पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता DM उत्तरकाशी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *