बेवारस का उत्तरकाशी, श्मशान घाट में पूरे विधि विधान से अंतिम संस्कार

उत्तरकाशी
बीते 20 मार्च 2026 को नेपाल मूल के भगत सिंह पुत्र स्व0 संत सिंह (74 वर्ष) जो ग्राम मल्ला के 1 होटल में मृत अवस्था में मिले, पुलिस द्वारा मृतक के बारे में जानकारी की गयी तो मालूम हुआ कि मृतक का कोई सगा संबंधी नहीं था वह सिल्ला, जोड़ाव व मल्ला ग्रामीण क्षेत्र में करीब 35 वर्ष से अकेला ही रहता था, मजदूरी कर अपना गुजर-बसर करता था।

मृतक के पंचायतनामा/पोस्टमार्टम की कार्यवाही के उपरान्त कोतवाली मनेरी पुलिस द्वारा मनवता का धर्म निभाते हुये स्थानीय लोगों के सहयोग से कल 21.03.2026 को उक्त बेवारस का उत्तरकाशी, श्मशान घाट में पूरे विधि विधान से अंतिम संस्कार कर पंचतत्व में विलीन किया गया।

ये भी पढ़ें:  निर्दलीय प्रत्याशी रंजना के संघ जुट रहे हैं लोग जनता का आशीर्वाद रहा तो करेंगी विकास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *