19अप्रेल को12बजकर 15मिनट पर खूलेगे गंगोत्री धाम के कपाट

उत्तरकाशी
रिपोर्ट -महाबीर सिंह राणा
श्री पांच मंदिर समिति ने गंगोत्री धाम के कपाट उद्घाटन का शुभ मुहुर्त तय कर दिया है। आगामी 19 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट की शुभ बेला पर खोले जाएंगे मंदिर के कपाट।

समिति ने यह शुभ मुहुर्त नवरात्र के पहले दिन गुरुवार दोपहर 12 बजे तय किया। 18 अप्रैल को गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखबा से गंगा जी भोगमूर्ति विग्रह डोली सेना बैंड और ढ़ोल दमाऊ के साथ गंगोत्री धाम के लिए रवाना होगी। रात्रि विश्राम भैरव घाटी के भैरव मंदिर में करेंगी। उसके बाद 19 अप्रैल सुबह सात बजे गंगोत्री धाम के लिए पैदल रवाना होगी। उसके बाद अक्षय तृतीया पर विधि विधान के साथ धाम के कपाट छह माह के लिए खोल दिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें:  जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *