उत्तरकाशी
रिपोर्टर महावीर सिंह राणा
उत्तरकाशी कांग्रेस जिला अध्यक्ष की अगवाई में जिलाधिकारी को एक ज्ञापन प्रेषित किया गया जिसमें जनपद उत्तरकाशी के ग्रामीण क्षेत्रों के निवासी, श्रमिक, महिलाएँ, किसान एवं जनप्रतिनिधि, “मनरेगा बचाओ संग्राम” के अंतर्गत यह ज्ञापन प्रस्तुत किया गया
उन्होंने मनरेगा योजना के तहत पर्वतीय एवं ग्रामीण क्षेत्र के लाखों परिवारों के लिए जीवनरेखा के समान है। यह केवल रोजगार का साधन नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने, पलायन रोकने, महिलाओं की आर्थिक भागीदारी बढ़ाने तथा स्थानीय विकास कार्यों की आधारशिला है।
उन्होंने बताया कि
पिछले कुछ समय से मनरेगा के बजट में कटौती, कार्य स्वीकृति में विलंब, मजदूरी भुगतान में देरी तथा जॉब कार्डधारकों को पर्याप्त कार्य न मिल पाने जैसी समस्याएँ लगातार सामने आ रही हैं। इन परिस्थितियों के कारण ग्रामीण गरीब परिवारों की आजीविका पर गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। काम की गारंटी, मजदूरी की गारंटी तथा जवाबदेही की गारंटी सुनिश्चित की जाए।न्यूनतम मजदूरी ₹400 प्रतिदिन निर्धारित की जाए तथा भुगतान अधिकतम 15 दिनों के भीतर
नश्चित किया जाए।

