ब्लॉक प्रमुख राजदीप परमार एवं जिलाधिकारी प्रशांत आर्य की उपस्थिति में विकासखंड डुंडा में आयोजित हुई बीडीसी बैठक*

डुंडा/उत्तरकाशी
रिपोटर महावीर सिंह राणा
क्षेत्र पंचायत डुंडा की बैठक में क्षेत्र के विकास के साथ ही जन समस्याओं के निस्तारण को लेकर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के मध्य सौहार्दपूर्ण माहौल में रचनात्मक चर्चा हुई। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने कहा कि बीडीसी बैठक जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के बीच समन्वय का महत्वपूर्ण मंच है। योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे, यही हमारी प्राथमिकता है। जिलाधिकारी ने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान के लिए सभी जनप्रतिनिधियों का सक्रिय सहयोग आवश्यक है। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सदन में उठाऐ गए मामलों पर मौके पर जाकर योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए।


*जनप्रतिनिधि, प्रशासन और जनता के बीच समन्वय का सशक्त मंच बीडीसी बैठक : ब्लॉक प्रमुख*
*इंटर कॉलेज जुणगा में हुए कार्य का मुख्य शिक्षा अधिकारी और अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई करे स्थलीय निरीक्षण : जिलाधिकारी
ब्लॉक प्रमुख डुंडा राजदीप परमार की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, उपजिलाधिकारी डुंडा देवानंद शर्मा सहित तमाम विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियो ने भी भाग लिया।
ब्लॉक प्रमुख राजदीप परमार ने कहा कि ब्लॉक मुख्यालय में आयोजित बीडीसी बैठक में क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़े सभी महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। सड़क, पेयजल, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा रखी गई समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना गया है और उन पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। हमारा उद्देश्य है कि सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और ब्लॉक का समुचित विकास सुनिश्चित हो।

ये भी पढ़ें:  PM MODI का उत्तरकाशी के मुखवा हर्षिल का संभावित दौरा, व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे डीएम एसपी

बैठक में ग्राम प्रधान पनोथ द्वारा सोलर प्लांट हेतु बनाई जा रही लाईन को शिफ्ट करने की मांग के साथ ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य कल्याणी द्वारा बनाई जा रही विद्युत लाईन शिफ्ट की मांग सदन में उठाई जिस पर जिलाधिकारी द्वारा उपजिलाधिकारी डुंडा, अधिशासी अभियंता लोनिवि और यूपीसीएल एवं संबंधित ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य संयुक्त टीम बनाकर स्थलीय निरीक्षण कर समस्या का हल करने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग की बड़ेथी–खरवा–कव्वाँ मार्ग की खराब स्थिति की शिकायत पर अधिशासी अभियंता लोनिवि ने कल जेसीबी भेजकर मार्ग सही करने का आश्वासन दिया। ग्राम प्रधान वीरपुर डुंडा ने कूड़ा निस्तारण की शिकायत की जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को डंपिंग जोन हेतु प्रयाप्त स्थान चिन्हित कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। क्षेत्र पंचायत सदस्य बड़ेथ द्वारा सिंचाई नहर क्षतिग्रस्त होने की शिकायत की जिस पर ब्लॉक प्रमुख द्वारा तत्काल तात्कालिक कार्यवाही कर सिंचाई व्यवस्था के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। ग्राम प्रधान जुणगा द्वारा इंटर कॉलेज में कार्यदायी संस्था अवस्थापन खंड सिंचाई द्वारा किए गए रू. 09 लाख 47 हजार कार्य के संबंध में अवगत कराया जिस पर जिलाधिकारी द्वारा मुख्य शिक्षा अधिकारी को लघु सिंचाई के साथ कार्य की जांच कर आख्या प्रस्तुत करन के निर्देश दिए। ग्राम प्रधान धनेटी द्वारा ग्राम पंचायत में अन्य विभागों द्वारा किए जाने वाले कार्यों की सूचना पूर्व में उपलब्ध कराने की मांग की। जैमर ग्राम के जनप्रतिनिधि द्वारा अवगत कराया कि क्षेत्र में विद्युत की समस्या है पोल झुके होने के साथ खुले तार की शिकायत की जिस पर ब्लॉक प्रमुख द्वारा अधिशासी अभियंता यूपीसीएल को स्थलीय निरीक्षण कर समस्या निस्तारण करने के निर्देश दिए। क्षेत्र पंचायत सदस्य सौंदी द्वारा गांव में कुछ स्थानों पर विद्युत लाइन की मांग की जिस पर जिलाधिकारी द्वारा नए संयोजन के आवेदन और नए आवेदन करने पर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए साथ ही अधिशासी अभियंता यूपीसीएल द्वारा आवश्यक होने पर गांव में कैंप लगाने हेतु भी अवगत कराया।

ये भी पढ़ें:  दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस 7 क़ी मौत

बैठक में शिक्षा,जल संस्थान/पेयजल निगम, महिला बाल विकास,स्वास्थ्य, लोनिवि, ग्रामीण निर्माण विभाग, विद्युत, पंचायतीराज विभाग, कृषि, उद्यान, उद्योग, ग्राम्य विकास, खेल, पर्यटन, समाज कल्याण, पशुपालन, युवा कल्याण, स्वजल, खाद्य आपूर्ति, आदि विभागों की योजनाओं पर चर्चा की गई। बैठक में सदस्यों ने सदन में व्यवस्थित रूप से रचनात्मक चर्चा होने और उन पर तत्काल कार्यवाही करने हेतु आभार व्यक्त किया गया।

बैठक में ज्येष्ठ उप प्रमुख सरिता देवी, कनिष्ठ उप प्रमुख गोपाल अवस्थी, जिला पंचायत सदस्य हीरा लाल शाह, मदन बिजल्वाण, प्रियंका रावत, भरत सिंह बिष्ट, समस्त ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य, उपजिलाधिकारी डुंडा देवानंद शर्मा, खंड विकास अधिकारी दिनेश जोशी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी.एस.रावत,मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित कोटियाल, अधिशासी अभियंता लोनिवि रजनीश सैनी, अधिशासी अभियंता यूपीसीएल मनोज गुसाईं सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *