22 पशु सखी महिलाओं को स्मार्ट मोबाइल फोन पशु चिकित्सय सेवाओं के लिये वितरित किये.2500 रूपये मासिक प्रोत्साहन धनराशि भी प्रदान की जाएगी

उत्तरकाशी
रिपोर्टर महावीर सिंह राणा
स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्वरोजगार की दिशा में सशक्त कराये जाने के उद्देश्य व लखपति दीदी की श्रेणी में अग्रसर करने को लेकर भारत सरकार की जन लाभकारी पशु सखी योजना के तहत आज विकास भवन परिसर में विधायक गंगोत्री विधान सभा सुरेश चौहान एवं मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह ने पशु सखी महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुये, जनपद के विभिन्न विकास खंडो की 22 पशु सखी महिलाओं को कार्यशाला के माध्यम से स्मार्ट मोबाइल फोन पशु चिकित्सय सेवाओं के लिये वितरित किये


इस अवसर पर विधायक ने पशु सखियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि ग्राम स्तर पर पशु चिकित्सा व्यवस्थाओं को सुगम बनाने के उद्देश्य से यह भारत सरकार की बहुत ही लाभप्रःद योजना है l सभी सखियों को इस योजना के तहत पशुपालकों की कठिनाइयों को बेहतर उपचार देकर पशु चिकित्साधिकारियों के परामर्श के साथ आपसी समन्वयता से कार्य करना है l जिससे पशु समस्याओं को न्यून किया जा सके

ये भी पढ़ें:  हर काम देश के नाम’ सूर्य देवभूमि चैलेंज बड़े उत्साह के बीच सोनप्रयाग में सफलतापूर्वक हुआ संपन्न


तत्पश्चात मुख्य विकास अधिकारी ने सभी पशु सखियों को अपने कार्यों के प्रति कर्मठता व समर्पणता के भाव से कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया l
बता दें कि ग्राम स्तर पर स्थानीय ग्राम वासियों को स्वरोजगार उपलब्ध करवाते हुए, ग्राम स्तर पर प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भारत सरकार की जनकल्याणकारी पशु सखी योजना में महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही है l
एनआरएलएम व ग्रामोत्थान रीप परियोजना से प्रत्येक महिला पशु सखी को 2500 रूपये मासिक प्रोत्साहन धनराशि प्रदान की जाएगी l

वहीं कार्यशाला में उपस्थित पशु सखियों को एनआरएलएम के अंतर्गत पशुलोक सेवा संस्थान ऋषिकेश एवं कालसी में इन्हें पशुओं से सम्बंधित टीकाकरण, समुचित जांच पड़ताल, गर्वाधान आदि चिकित्सय सेवाओं का गहनता से 17 दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया l

ये भी पढ़ें:  “कैंसर से बचाव का कवच: उत्तरकाशी में HPV वैक्सीन अभियान सुस्त, प्रशासन ने कसी कमर”

इस अवसर पर परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अजय सिंह, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डा० हरि सिंह बिष्ट, मुख्य कृषि अधिकारी एसएस वर्मा आदि उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *