कड़ाके की ठंड में यातायात एवं रेड क्रॉस सोसाइटी ने जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया

उत्तरकाशी
महावीर सिंह राणा
उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड के साथ जहां पूरे प्रदेश भर में ठंड की सीत लहर चल रही है तो वही पहाड़ों में बर्फबारी एवं बारिश न होने से सूखी ठंड का असर दिखने को मिल रहा है तो वही उत्तरकाशी गंगोत्री हाईवे मैं यातायात पुलिस के साथ इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी उत्तरकाशी ने 16 जनवरी से 14 फरवरी 2026 तक जिलाधिकारी प्रशांत आर्या के दिशा निर्देशों पर आरटीओ कुमारी आरती इंस्पेक्टर नेगी दीपक राजेश उनियाल रेडक्रॉस के द्वारा जागरूकता अभियान के तहत फर्स्ट एड तथा जागरूकता अभियान के बारे में ट्रेनिंग दी गई इसमें मास्टर ट्रेनर सुधीर बनुणी द्वारा सी0पी0आर0 स्ट्रेचर न होने पर दो / एम्बुलेंस तथा हॉस्पिटल तक पहुँचाना जानकारी एक्सीडेंट होने पर फर्स्ट एड कैसे किया जाए जलने पर कैसे उपचार करें स्नेक बाइट के बारे में बताया गया. इस प्रोग्राम में आर0टी0ओ0 आरती ने रेडक्रॉस की टीम के साथ मिलकर जरूरतमंदों को कंबल वितरण भी किया गया. आर 0टी 0ओ 0 आरती द्वारा रेडक्रॉस के कार्यों को सराहा गया कहा गया कि रेडक्रॉस जागरूकता अभियान के तहत जनमानस को यातायात नियमों के बारे में बताता रहता है इस कार्यक्रम में यातायात पुलिस से सी नेगी जी राजेश उनियाल तथा रेडक्रॉस के चेयरमैन माधव प्रसाद जोशी द्वारा कहा गया कि नशे से दूर रहें तथा सुरंग मैं हॉर्न का प्रयोग न करें

ये भी पढ़ें:  उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक हास्य कलाकार घनानंद उर्फ घन्ना भाई नहीं रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *