उत्तरकाशी जिला पंचायत अध्यक्ष सहित नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

उत्तरकाशी
रिपोर्ट महावीर सिंह राणा
उत्तरकाशी में नवनियुक्त जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्यों का शपथग्रहण समारोह आयोजित किया गया इस मोके पर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी(पं.) प्रशांत आर्य ने जिला पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष को सोमवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। रामलीला मैदान विकास भवन लदाड़ी में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। उसके उपरांत अध्यक्ष जिला पंचायत रमेश चौहान ने उपाध्यक्ष एवं नवनिर्वाचित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वर्चुअल माध्यम से नव निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यगणों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

ये भी पढ़ें:  मोरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3.39 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

जिलाधिकारी ने शपथ ग्रहण समारोह में सम्बोधित करते हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में निर्वाचित सभी प्रतिनधियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की योजनाओं,नीतियों को निर्धारित करने और अंतिम छोर के व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने में आप सबकी महत्वपूर्ण भूमिका है।

विधायक पुरोला दुर्गेश्वर लाल,गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान,दर्जा राज्य मंत्री रामसुंदर नोटियाल, जगत चौहान, प्रताप पंवार,जिलाध्यक्ष भाजपा नागेंद्र चौहान ने भी नवनिर्वाचित अध्यक्ष,उपाध्यक्ष और सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। तथा उत्तरकाशी जिले के इतिहास में पहली बार निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष बनने पर जिला पंचायत की पूरी टीम को शुभकामनाएं दी।


नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान ने मीडिया को अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि पंचायत क्षेत्र में समावेशी विकास,आधारभूत संरचनाओं का सुदृढ़ीकरण, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी तथा सड़कों की कनेक्टिविटी में सुधार तथा बागवानी को प्रोत्साहित करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि आपदा के दृष्टिगत हमारा जिला संवेदनशील जोन में है और पूरा जिला वर्तमान में भीषण आपदा से जूझ रहा है। ऐसे में हमारी बहुत बड़ी जिम्मेदारी है कि जन जीवन को शीघ्र सामान्य स्थिति में लाया जाए।

ये भी पढ़ें:  UK10CA 0592 ट्रक दुर्घटनाग्रस्त ड्राइवर की मौके पर मौत तीन लोग घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *