मंदिर का ताला तोड़कर चोरी करने वाले चोर को पुलिस ने 24 घण्टे के अंदर किया गिरफ्तार

उत्तरकाशी
रिपोर्ट महावीर सिंह राणा
भगवान के मंदिर को नहीं छोड़ा बीते गुरुवार को चिन्यालीसौड़ नागणी निवासी एक व्यक्ति द्वारा थाना धरासू पर एक ब्यक्ति नागणी में स्थित माता सुरकण्डा देवी मन्दिर में चोरी* होने की सूचना दी गयी, व्यक्ति द्वारा बताया गया कि 17 जुलाई 2025 को किसी अज्ञात चोर द्वारा *मन्दिर का ताला तोड़कर दानपात्र में रखी नकदी तथा चांदी की छतर चोरी* की गयी है। सूचना के आधार पर थाना धरासू पर अज्ञात के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की *धारा 305/331(3)* के अंतर्गत चोरी का मामला दर्ज किया गया।
थाना धरासू पुलिस की टीम द्वारा प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार के नेतृत्व में त्वरित कार्यवाही कर सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुये 24 घण्टे के अंदर चोरी का खुलासा करते हुये अभियुक्त कुशला को कल 18.07.2025 को गिरफ्तार किया गया,* अभियुक्त के कब्जे से चोरी किये गये *नकदी, चांदी की छतर तथा एक खुंखरी बरामद की गयी है।* उक्त अभियोग मे *धारा 317(2) BNS एवं 4/25 आयुध अधिनियम बढाई गयी है।*

ये भी पढ़ें:  स्यानाचट्टी /हर्षिल अपडेट सुखद खबर दोनों झीलों से खतरा टला डबराणी मार्ग खुला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *