राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की मुख्य विकास अधिकारी एस०एल०सेमवाल ने की समीक्षा

उत्तरकाशी
आज विकास भवन सभागार कक्ष में जनपद के विभिन्न ब्लाॅकों में विकासत्मक कार्यों के साथ केन्द्र एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की मुख्य विकास अधिकारी एस०एल०सेमवाल समीक्षा की l
हर घर जल योजना में लम्बित कार्यों को 10 दिनों के भीतर योजना में सम्मिलित गैर सरकारी संगठनों से आपसी समन्वयता बनाकर जल संस्थान व जल निगम को तेजी से कार्यों को पूर्ण करने को मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया

बैठक में उपस्थित समस्त खंड विकास अधिकारियों को विकास कार्यों को लेकर समयबद्धता का विशेष ध्यान रखने को उन्होंने कहा l विभिन्न योजनाओं में दिये गये लक्ष्यों को अभियान बनाकर संचालित करने के भी निर्देश दिये l

ये भी पढ़ें:  बड़कोट में फर्जी अधिवेशन के विरोध में पत्रकार संगठनों ने डीएम को सौंपा पत्र

तत्पश्चात उन्होंने पूर्व वित्तीय वर्ष के अपूर्ण कार्यों को योजनाबद्ध रूप से क्रियान्वित करने के साथ भारत सरकार की जनकल्याणकारी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना में टेक्निकल समस्याओं को सुधारात्मक की ओर केन्द्रित करने के साथ सर्वे के अंन्तर्गत पारदर्शिता के साथ पात्र लोगों की चयन सूची त्रुटिरहित बनाने को लेकर निर्देशित किया l

जनपद की प्रत्येक ग्राम सभाओं में स्वच्छता एंव यूसीसी विवाह पंजीकरण के कार्यों को प्रभावी रूप से संचालित करने को लेकर भी उन्होंने निर्देशित किया l

ऐसे कार्यों को विभिन्न क्षेत्रों में प्राथमिकता प्रदान करने को कहा जिससे क्षेत्रवासियों को लाभ पहुंचे l नवीन वित्तीय वर्ष 2025-26 मनरेगा कार्य – योजना की विस्तृत समीक्षा करते हुये, मुख्य विकास अधिकारी ने जीयो टैग एवं ऑन-लाइन मानव दिवस उपस्थिति को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश प्रदान किये l

ये भी पढ़ें:  “जब पहाड़ की थाली बनेगी पहचान: मास्टर शेफ टीकाराम सिंह का वैश्विक मंच से उत्तराखंड को संदेश”

यह सुनिश्चित करने को कहा कि हर घर जल प्रमाणन प्रगति, मनरेगा अंन्तर्गत कार्य पूर्ति दर, यूसीसी पोर्टल विवाह पंजीकरण, प्रधानमंत्री आवास योजना, आदि विकास योजनाओं में सम्बंधित अधिकारी जिम्मेदारी के साथ शत-प्रतिशत रूप से विकास कार्यों को गति प्रदान करें l

एनआरएलएम व रीप के तहत आजीविका गतिविधियों पर जोर देते हुये कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर मजबूती के साथ स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सशक्त बनाया जाए, ताकि आय सृजन के बहुयामी अवसर प्राप्त हो सके l

बैठक में परियोजना निदेशक अजय सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित कोटियाल, खंड विकास अधिकारी भटवाडी़ अमित मंमगाई, पुरोला सुरेश चौहान, नौगांव प्रकाश पंवार, मोरी राजेन्द्र जोशी, डुण्डा दिनेश जोशी, अधिशासी अभियंता जल संस्थान एल.सी.रमोला, जल निगम मधुकांत कोटियाल सहित विभिन्न ब्लाक मिशन प्रबंधक व उप कार्यक्रम अधिकारी उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *