मुख्य विकास अधिकारी एस०एल०सेमवाल ने बिन्दुवार विद्युत, जल निगम, उद्योग केंद्र, पीएमजीएसवाई बाल विकास आदि विभागों को लक्ष्यों के सापेक्ष शत- प्रतिशत प्रगति लाने को लेकर निर्देशित किया l

उत्तरकाशी

रिपोर्ट गंगोत्री न्यूज़ एक्सप्रेस
बीस सूत्रीय कार्यक्रम के अंन्तर्गत विभिन्न विभागों द्वारा किये जाने वाले कार्यों की प्रगति को लेकर मुख्य विकास अधिकारी एस०एल०सेमवाल ने बिन्दुवार विद्युत, जल निगम, उद्योग केंद्र, पीएमजीएसवाई बाल विकास आदि विभागों को लक्ष्यों के सापेक्ष शत- प्रतिशत प्रगति लाने को लेकर निर्देशित किया l उन्होंने कहा कि जिन विभागों द्वारा प्रगति में शिथिलता बरती जा रही उन्हें सख्ती से बैठक में दिये गये निर्देशों का अनुपालन करने के निर्देश दिये गये है l

उन्होंने बाल विकास विभाग को पोषण आहार, आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्था तथा पीएमजीएसवाई को सड़क सम्बंधित कार्यो में तेजी लाने को लेकर कहा
उन्होंने पयह सुनिश्चित करने को कहा कि विभिन्न विभाग लक्ष्यों के आधार पर अपनी प्रगति प्रथम श्रेणी में प्रदर्शित करने को लेकर तन्मयता से कार्यों का निर्वाहन करें l
बैठक में अधिशासी अभियंता विद्युत मनोज गुसांई, जिला कार्यक्रम अधिकारी यशोदा विष्ट, उद्योग केंद्र प्रबंधक दीपेश चौहान आदि विभागीय अधिकारी उपस्थित थे l

ये भी पढ़ें:  उत्तरकाशी में आस्था का महासैलाब, चारधाम यात्रा ने तोड़े रिकॉर्ड एक माह में ही यमुनोत्री-गंगोत्री धाम पहुंचे 5 लाख से अधिक श्रद्धालु

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *