स्नातकोत्तर महाविद्यालय उत्तरकाशी की नमामि गंगे समिति द्वारा गंगा स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ

उत्तरकाशी
आज रामचंद्र उनियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय उत्तरकाशी की नमामि गंगे समिति द्वारा गंगा स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ प्रातः महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. पंकज पंत द्वारा विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों को टीशर्ट कैप वितरण के साथ हुआ।
तत्पश्चात प्राचार्य द्वारा सबको गंगा स्वच्छता शपथ दिलाई गई।एंटी ड्रग समिति के संयोजक डॉ. एम .पी.एस.राणा द्वारा नशा मुक्ति की शपथ दिलवाई गई।महाविद्यालय प्रांगण में नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति के बाद प्राचार्य प्रो.पंत द्वारा गंगा स्वच्छता रैली को रवाना किया गया।


उत्तरकाशी नगर के मुख्य बाजार से होते हुए गंगा स्वच्छता रैली केदारघाट पहुंची तथा वहां पर वृहद स्वच्छता अभियान को संचालित किया गया। नमामि गंगे समिति के साथ इस अभियान में जिला गंगा समिति एवं नगर पालिका परिषद का भी सहयोग रहा।

ये भी पढ़ें:  यमुनोत्री में यात्रा व्यवस्थाओं की बागडोर सभालें मुख्य विकास अधिकारी एस० एल०सेमवाल ग्राउंड जीरो पर


इस अवसर पर नमामि गंगा समिति से डॉ मधु बहुगुणा(संयोजक),डॉ ममता ध्यानी(नोडल) डॉ ऋचा बधानी,डॉ एम.पी.एस.राणा,अंजलि नौटियाल,सुभाष चंद्र,प्रदेव सिंह,अंजना रावत,सोनिया सैनी,मनीषा सरवालिया, डॉ मनीष सेमवाल उपस्थित रहे। महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक प्राध्यापिकाओं, शिक्षा संकाय के प्राध्यापक एवं छात्र छात्राओं,एन.सी.सी., एन. एस. एस.,रोवर्स रेंजर्स एवं महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने अभियान में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *