गंगा स्वच्छता एवं संरक्षण ” विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता

उत्तरकाशी
महावीर सिंह राणा
राज्य स्वच्छ गंगा मिशन देहरादून उत्तराखंड के तत्वाधान में आईसी (IEC ) गतिविधियों के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिताओं के क्रम को आगे बढ़ाते हुए आज दिनांक
राम चंद्र उनियाल राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय उत्तरकाशी की नमामि गंगे समिति द्वारा गोपाल विद्या मंदिर जोशियाडा उत्तरकाशी में “गंगा स्वच्छता एवं संरक्षण ” विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 8 तक के छात्र छात्राओं ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया।चित्रकला सामग्री महाविद्यालय समिति द्वारा वितरित की गई।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.पंकज दारा कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की गई। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं विकास सेमवाल पुष्पा सेमवाल,गौरव रावत,नागेन्द्र रावत, एवं महाविद्यालय नमामि गंगा समिति की डॉ मधु बहुगुणा,डॉ ममता ध्यानी, अंजलि नौटियाल,शुभम राजपूत आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंतर्गत सभी छात्राओं ,शिक्षिकाओं एवं नमामि गंगे समिति के सदस्यों द्वारा गंगा स्वछता संकल्प लिया गया।

ये भी पढ़ें:  राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज धौंतरी के छात्रों ने भागीरथी हर्बल गार्डन में किया जैव विविधता भ्रमण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *