गंगोत्री विधायक सुरेश सिंह चौहान के नाम एक और उपलब्धि स्याबा गांव की सड़क का भूमि-पूजन कर उद्घाटन किया।

उत्तरकाशी
भटवाडी ब्लॉक के नाल्डकठूड, पटी के स्याबा की सड़क कई वर्षों से इको सेंसिटिव ज़ोन (पर्यावरण) के कारण सड़क मार्ग का कार्य बाधित पड़ा था।
विधायक सुरेश सिंह चौहान के अथक प्रयासों से स्याबा मोटर मार्ग को इको सेंसिटिव ज़ोन (पर्यावरण) से स्वीकृति मिली।


स्याबा मोटर मार्ग को इको सेंसिटिव ज़ोन (पर्यावरण) से स्वीकृति मिलने के बाद विधायक सुरेश सिंह चौहान ने स्याबा मोटर मार्ग कार्य का विधि-विधान से भूमि-पूजन कर उद्घाटन किया।
इस दौरान विधायक सुरेश सिंह चौहान एवं ग्रामसभा स्याबा ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
साथ ही स्याबा ग्रामवासियों ने विधायक सुरेश सिंह चौहान का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। सड़क का उद्घाटन होने पर गांव वालों में खुशी की लहर
विधायक सुरेश चौहान ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विजन “सबका साथ, सबका विकास” को साकार करने की दिशा में यह सड़क एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगी।

ये भी पढ़ें:  चारधाम यात्रा में लापरवाही पड़ेगी भारी, उत्तरकाशी पुलिस का बड़ा एक्शन… अब नहीं चलेगा सड़क किनारे अतिक्रमण!


हमारी सरकार प्रदेश के गांव-गांव तक बुनियादी सुविधाएं पहुँचाने और उत्तराखंड के समग्र विकास के संकल्प को साकार करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
साथ ही माननीय विधायक श्री सुरेश सिंह चौहान जी ने स्याबा ग्रामवासियों को सड़क मार्ग कार्य के शुभारंभ पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *