विजयपाल सजवाण ने किया जनसंपर्क, निकाय चुनाव मे भाजपा प्रत्याशी किशोर भट्ट के पक्ष में वोट डालने की अपील

उत्तरकाशी

उत्तरकाशीकी नगर निकाय चुनाव की गर्मियां लगातार बढ़ती जा रही है हर प्रत्याशी अपनी जीत के दावे कर रहा है इसी के मध्य नजर जनता से वोट की गुहार लगा रहे हैं वही आज ज्ञानसू क्षेत्र में पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों से रूबरू हो कर भाजपा प्रत्याशी किशोर भट्ट को भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की।

इस अवसर पर पूर्व विधायक ने कहा कि जनसंपर्क के दौरान स्थानीय जनता ने जिस प्रकार का समर्थन और आशीर्वाद दिया, उसने यह साबित कर दिया है कि उत्तरकाशी के लोग विकास और समृद्धि के लिए भाजपा की नीतियों पर विश्वास करते हैं। विजयपाल सजवाण ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी की जीत से क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य होंगे और ट्रिपल इंजन की सरकार के जरिए हर नागरिक को इसका लाभ मिलेगा।
अब यहां निर्णय तो जानता ने ही लेना है कि वहां किसे अपना आशीर्वाद देती है
यह आने वाला समय ही बताएगा

ये भी पढ़ें:  उद्यमिता : भारत के विकास में उत्प्रेरक और 2047 तक विकसित भारत का निर्माण विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *