ब्रह्मखाल के मजगांव के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोग घायल

उत्तरकाशी। जनपद उत्तरकाशी के ब्रह्मखाल क्षेत्र में मजगांव के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में तीन लोग सवार थे, जो दुर्घटना में घायल हो गए।

सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों घायलों को सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद घायलों को निजी वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्रह्मखाल ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

घटना की सूचना आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा डेल्टा एवं 108 एंबुलेंस सेवा को भी दे दी गई है।

ये भी पढ़ें:  जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने पुलिस अधीक्षक सरिता डोबाल के साथ नागर स्थानीयनिकाय जिले की यमुना घाटी के नगर निकायों के मतगणना केन्द्रों का निरीक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *