पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर उत्तराखंड में तीन दिवसीय राजकीय शोक घोषित

देहरादून/उत्तराखंड।

रिपोर्ट महाबीर सिंह राणा
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ राजनेता मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर प्रदेश में तीन दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया गया है। उत्तराखंड शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार 19 मई से 21 मई 2026 तक पूरे प्रदेश में राजकीय शोक रहेगा।


शासन के अपर सचिव महावीर सिंह चौहान द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी के आकस्मिक निधन पर सम्मान स्वरूप प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। साथ ही इस अवधि में किसी भी प्रकार के सरकारी मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे।
शासनादेश के अनुसार 20 मई 2026 को पूर्व मुख्यमंत्री का अंतिम संस्कार पुलिस सम्मान के साथ किया जाएगा। अंतिम संस्कार के दिन राज्य सरकार के सभी कार्यालय बंद रहेंगे।
भुवन चंद्र खंडूड़ी उत्तराखंड की राजनीति में एक सादगीपूर्ण एवं ईमानदार छवि के नेता माने जाते थे। उनके निधन से प्रदेश में शोक की लहर है।

ये भी पढ़ें:  उद्यमिता : भारत के विकास में उत्प्रेरक और 2047 तक विकसित भारत का निर्माण विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *