एसओजी व धरासू पुलिस की टीम द्वारा 400 ग्राम चरस के साथ 1 युवक को किया गया गिरफ्तार।

उत्तरकाशी
कोतवाली धरासू व एसओजी उत्तरकाशी की टीम द्वारा अवैध नशे के विरुद्ध कार्रवाई करते हुये गत सोमवार की रात्रि को एक युवक को अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है।
ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन एवं नशा मुक्त अभियान के अन्तर्गत *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* द्वारा अवैध नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसने हेतु सभी कोतवाली/थाना प्रभारी सहित SOG /ANTF की टीमों को लगातार प्रभावी चैकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।
धरासू पुलिस व एसओजी की टीम द्वारा कल सोमवार को चैकिंग के दौरान ब्रह्मखाल, सुलभ शौचालय के पास से सुनील शाह(30 वर्ष) को अवैध चरस के साथ गिरफ्तार* किया गया है, युवक के कब्जे से *400 ग्राम चरस* बरामद किया गया।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली धरासू पर *8/20 एनडीपीएस एक्ट* के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

ये भी पढ़ें:  राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय उत्तरकाशी के चित्रकला विभाग में एक दिवसीय सुलेखन कला (केलीग्राफी )कार्यशाला का आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *