दयारा ट्रेक लापता युवती मामला: अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई, पुलिस ने जारी की चेतावनी

उत्तरकाशी।
रिपोर्ट महावीर सिंह राणा
दयारा ट्रेक से लापता युवती बबीता पाण्डे की तलाश को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक और अपुष्ट सूचनाओं पर उत्तरकाशी पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले में अभी तक कोई ठोस जानकारी प्राप्त नहीं हुई है और खोज एवं बचाव अभियान लगातार जारी है।
सीओ उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार ने बताया कि युवती की तलाश के लिए मैनुअल सर्चिंग के साथ स्वान दस्तों, ड्रोन, हवाई सर्वेक्षण और अन्य आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है। साथ ही मामले के सभी संभावित आपराधिक पहलुओं की भी गंभीरता से जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें:  गंगोत्री धाम में पूजा व दर्शन का समय बढ़ाया गया

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चल रहे अभियान की वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार समीक्षा की जा रही है। पुलिस ने कहा कि जांच पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और वैज्ञानिक आधार पर की जा रही है।
इस बीच सोशल मीडिया पर अफवाहें और तथ्यहीन जानकारियां प्रसारित करने वाले लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि भ्रामक सूचना फैलाने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
उत्तरकाशी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें और बिना सत्यापन किसी भी जानकारी को साझा या प्रसारित न करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *