गंगोत्री यात्रा मार्ग पर चला स्वच्छता अभियान, 50 बोरे प्लास्टिक कचरा किया एकत्र

उत्तरकाशी,
रिपोर्ट गंगोत्री न्यूज़ एक्सप्रेस ब्यूरो
चारधाम यात्रा के दौरान स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से जनपद उत्तरकाशी में स्वच्छता अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में 21 एवं 22 मई 2026 को स्वजल विभाग उत्तरकाशी, जिला पंचायत उत्तरकाशी, नगर पंचायत गंगोत्री तथा नमामि गंगे उत्तरकाशी के संयुक्त तत्वावधान में झाला से गंगोत्री तक विशेष स्वच्छता एवं प्लास्टिक अपशिष्ट एकत्रीकरण अभियान संचालित किया गया।


अभियान के दौरान यात्रा मार्गों से लगभग 40 से 50 बोरे प्लास्टिक कचरा एकत्रित किया गया। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने होटल व्यवसायियों, स्थानीय नागरिकों और वाहन चालकों को भी स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।

ये भी पढ़ें:  खेल मंत्री रेखा आर्या ने 38वें राष्ट्रीय खेलों के मद्देनजर विभाग के अधिकारियों संग की महत्वपूर्ण बैठक


वाहन चालकों से अपील की गई कि वे यात्रियों को सड़क, घाटियों एवं गंगा तटीय क्षेत्रों में कूड़ा-कचरा न फेंकने के लिए प्रेरित करें तथा निर्धारित स्थानों पर ही कचरे का निस्तारण सुनिश्चित कराएं।
अभियान का मुख्य उद्देश्य गंगा एवं उसके तटीय क्षेत्रों को स्वच्छ बनाए रखना, प्लास्टिक प्रदूषण को कम करना तथा यात्रियों और स्थानीय लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। प्रशासन ने यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से भी स्वच्छ यात्रा में सहयोग करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *