नौगांव सौली में भू-धंसाव से बढ़ा खतरा, डीएम ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा
उत्तरकाशी/बड़कोट। तहसील बड़कोट के अंतर्गत नौगांव के सौली कस्बे में भू-धंसाव की बढ़ती स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने मंगलवार देर शाम प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया। भू-धंसाव के कारण रिहायशी क्षेत्र के संवेदनशील होने को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता…

