ब्रेकिंग न्यूज़ उत्तरकाशी सड़क हादसा बाल बाल बच्ची30 लोगों की जान

 

उत्तरकाशी ब्रेकिंग न्यूज़

जखोलसे से देहरादून जा रही उत्तराखण्ड परिवहन निगम की एक बस संख्या UK 7 PA 4177 आज सुबह सुनकुंडी गांव के पास सड़क से बाहर पलट जाने से दुर्घटनाग्रस्त हो जाने की सूचना मिली है। प्राप्त सूचना के अनुसार इस बस में लगभग 30 यात्री सवार थे, जिनमें से सात लोग सामान्य रूप से घायल हुए हैं अन्य लोग सुरक्षित बताए गए हैं। 108 एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी लाया जा रहा है। बाकी लोग सुरक्षित हैं
आपदा प्रबंधन से मिली सूचनानुसार उक्त बस में लगभग 30 लोग सवार थे जिनमें से वाहन परिचालक द्वारा 17 लोगों के टिकट बनाए गए थे अन्य के टिकट बनाए जा रहे थे जखोल से लगभग 2 किलोमीटर आगे सुन कुंडी के पास उक्त बस रोड से बाहर पलट गई जिस कारण इसमें सवार 07 लोगों को हल्की चोटें आई हैं जिन्हें CHC मोरी भेजा गया है अन्य सभी को उक्त बस से बाहर निकाल दिया गया है अन्य सभी सामान्य है जो की अपने-अपने गंतव्य को चले गए हैं।बताया गया है।
..

ये भी पढ़ें:  उत्तराखंड मौसम अलर्ट | चारधाम यात्रियों से सतर्क रहने की अपील

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *