ब्रेकिंग न्यूज़ | उत्तरकाशी डुंडा ब्लॉक के ग्राम चकोन में पीरूल प्लांट में भीषण आग, फायर टीम ने पाया काबू

उत्तरकाशी
रिपोर्ट गंगोत्री न्यूज़ एक्सप्रेस ब्यूरो
उत्तरकाशी जनपद के डुंडा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम चकोन में स्थित श्री महादेव गंगाड़ी के पीरूल प्लांट में आज सोमवार तड़के करीब 03:30 बजे अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर सर्विस की दो गाड़ियां टीम सहित मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पा लिया गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग में पीरूल प्लांट, एक मशीन तथा बड़ी मात्रा में पीरूल पाउडर जलकर नष्ट हो गया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि या पशुहानि नहीं हुई है।
बताया जा रहा है कि यह प्लांट पीरूल (चीड़ के पेड़ों से निकलने वाली ज्वलनशील पत्ती) से कोयला तैयार करने का कार्य करता है। यह प्लांट क्षेत्र के कई लोगों को रोजगार देने के साथ-साथ घरेलू ईंधन उपलब्ध कराने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन एवं फायर विभाग मामले की जांच में जुटा हुआ है।

ये भी पढ़ें:  वीनीता रावत को महिला मोर्चा गड़वाल समनवयक के पद से सुशोभित उत्तरकाशी की जनता में खुशी की लहर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *