अल्मोड़ा जिला अस्पताल ने रचा इतिहास अब पहाड़ में भी होगी हाईटेक सर्जरी!

अल्मोड़ा
रिपोर्ट महावीर सिँह राणा
जहां पहाड़ के मरीज छोटी-छोटी बीमारियों के इलाज के लिए महानगरों की धक्के खाते थे…
जहां गरीब परिवार इलाज के लिए जमीन-जायदाद बेचने को मजबूर हो जाते थे…
वहीं अब अल्मोड़ा से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरे उत्तराखंड का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।
पंडित हरगोविंद पंत जिला चिकित्सालय, अल्मोड़ा ने पहली बार दूरबीन विधि (Laparoscopic Surgery) से एपेंडिक्स का सफल ऑपरेशन कर चिकित्सा क्षेत्र में नया

इतिहास रच दिया है।
इस ऐतिहासिक ऑपरेशन को वरिष्ठ जनरल सर्जन डॉ० अमित सुकोटी और उनकी टीम ने सफलता के साथ अंजाम दिया।
22 वर्षीय मरीज शुभम पाण्डे पिछले तीन महीनों से असहनीय पेट दर्द से जूझ रहे थे, लेकिन आधुनिक तकनीक से हुए इस ऑपरेशन के बाद मरीज को मात्र एक दिन में स्वस्थ अवस्था में डिस्चार्ज कर दिया गया।
सच में सलाम है ऐसे डॉक्टरों को…
जो सीमित संसाधनों में भी लोगों की जिंदगी बचाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।
डॉ० अमित सुकोटी केवल एक सर्जन नहीं, बल्कि पहाड़ की उम्मीद बनकर उभरे हैं।

ये भी पढ़ें:  तीन सूत्रीय मांगों को लेकर विकासखंड मुख्यालय में अनिश्चितकालीन धरना, प्रदर्शन, चक्का जाम और आत्मदाह की चेतावनी


सबसे बड़ी बात
डॉ० अमित सुकोटी को रोबोटिक सर्जरी जैसी अत्याधुनिक तकनीकों का भी अनुभव है।
अगर सरकार आधुनिक मशीनें, प्रशिक्षित स्टाफ और संसाधन उपलब्ध कराए, तो वह दिन दूर नहीं जब अल्मोड़ा जैसे पहाड़ी जिले में भी रोबोटिक सर्जरी शुरू होगी।
सोचिए…
जब बड़े शहरों में इलाज के नाम पर लाखों रुपये खर्च होते हैं,
तब पहाड़ का एक सरकारी अस्पताल सीमित सुविधाओं में यह कर दिखा रहा है।
लेकिन सवाल भी बड़ा है…
आखिर क्यों पहाड़ के अस्पतालों को वर्षों तक आधुनिक सुविधाओं से वंचित रखा गया?
क्यों मरीजों को देहरादून, दिल्ली और हल्द्वानी भागना पड़ता है?

ये भी पढ़ें:  यमुनोत्री धाम में उत्तरकाशी पुलिस और सुरक्षा बलों का विशेष स्वच्छता अभियान, श्रद्धालुओं से पर्यावरण संरक्षण की अपील


और क्यों पहाड़ के डॉक्टरों को संसाधनों के लिए संघर्ष करना पड़ता है?
इस उपलब्धि के पीछे सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे का संघर्ष भी काबिले-तारीफ है।
उन्होंने लगातार शासन और स्वास्थ्य विभाग के सामने आवाज उठाई, RTI लगाई, पत्राचार किया और आखिरकार जिला अस्पताल में लेप्रोस्कोपिक मशीन और G.A. मशीन उपलब्ध करवाने की लड़ाई को सफल बनाया।
अब जिला अस्पताल में भविष्य में हर्निया का IPOM तकनीक से लेप्रोस्कोपिक इलाज भी शुरू किया जाएगा।
यानी पहाड़ के मरीजों को अब बेहतर इलाज अपने जिले में ही मिलने लगेगा।
यह सिर्फ एक ऑपरेशन नहीं
यह पहाड़ की स्वास्थ्य क्रांति की शुरुआत है।
गंगोत्री न्यूज़ एक्सप्रेस की ओर से
डॉ० अमित सुकोटी एवं पूरी मेडिकल टीम को दिल से बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं।
ईश्वर आपको हमेशा ऐसे ही मरीजों की जिंदगी बचाने की शक्ति दे।
गंगोत्री न्यूज़ एक्सप्रेस
“जनता की आवाज़, पहाड़ का विश्वास”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *