पुरोला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3.17 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

उत्तरकाशी। जनपद उत्तरकाशी में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। ड्रग्स फ्री देवभूमि एवं नशामुक्त अभियान के तहत पुरोला पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को 3.17 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, 23 नवंबर 2026 की सुबह नौगांव स्थित सौली खड्ड के समीप चेकिंग अभियान के दौरान युवक को स्मैक के साथ पकड़ा गया। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती कमलेश उपाध्याय के निर्देशन तथा पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष पुरोला दीपक कठैत के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार युवक की पहचान अमीन पुत्र संतुलाल, निवासी ग्राम स्योरी, पुरोला, उम्र 21 वर्ष के रूप में हुई है।
आरोपी के खिलाफ थाना पुरोला में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
 पुलिस टीम
उपनिरीक्षक भूपेन्द्र सिंह रावत, प्रभारी चौकी नौगांव
कांस्टेबल देवेन्द्र सिंह
कांस्टेबल प्रियांशु
उत्तरकाशी पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान जारी—नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाई।

ये भी पढ़ें:  गाजणा की जनसमस्याओं पर मुखर हुईं जिला पंचायत सदस्य प्रियंका रावत, डीएम से स्थायी आधार केंद्र और जर्जर सड़कों के सुधारीकरण की उठाई मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *