उत्तरकाशी में नशा तस्करों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 1.90 लाख की स्मैक के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार

उत्तरकाशी। जनपद में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ उत्तरकाशी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस ने जोकाणी, ज्ञानसू के समीप चेकिंग के दौरान शोभित उर्फ बबलू को दबोचा। पुलिस ने उसके कब्जे से 6.26 ग्राम अवैध स्मैक, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 90 हजार रुपये बताई गई है, और 9,200 रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ उत्तरकाशी और हरिद्वार में एनडीपीएस एक्ट के कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। इतना ही नहीं, आरोपी के विरुद्ध पूर्व में गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई हो चुकी है।
पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में चलाए जा रहे ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। आरोपी के खिलाफ कोतवाली उत्तरकाशी में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/27A के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस का कहना है कि जनपद में नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें:  सचिव लोक निर्माण ने किया चारधाम यात्रा मार्गो का स्थलीय निरीक्षण।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *