धनारी क्षेत्र के गांवों में पहुंचे पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, ग्रामीणों से की आत्मीय मुलाकात

धनारी (उत्तरकाशी)। पूर्व विधायक विजयपाल सिंह सजवाण ने आज धनारी क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों की कुशलक्षेम जानी और विभिन्न परिवारों में आयोजित मांगलिक कार्यक्रमों में शामिल होकर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ग्रामीणों के सुख-दुःख में सहभागी बनते हुए क्षेत्रवासियों के साथ अपने पुराने संबंधों को भी साझा किया।


ग्रामीणों से संवाद के दौरान विजयपाल सजवाण ने कहा कि धनारी क्षेत्र की जनता का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद उनके लिए हमेशा अमूल्य रहा है। यहां के लोगों ने हर परिस्थिति में जिस अपनत्व और आत्मीयता के साथ उनका साथ दिया है, उसके लिए वे सदैव आभारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि जनता के साथ उनका यह रिश्ता केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि पारिवारिक और भावनात्मक भी है।
विधायक कार्यकाल में विकास कार्यों को दी प्राथमिकता

ये भी पढ़ें:  केदारताल ट्रेक पर 8 ट्रेकरों के फंसे होने की सूचना, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू!


पूर्व विधायक सजवाण ने अपने कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि धनारी क्षेत्र हमेशा उनकी विकास प्राथमिकताओं में शामिल रहा। क्षेत्र में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने के साथ ही राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज की स्थापना जैसे शिक्षा एवं आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास किए गए। उनका प्रयास रहा कि विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और स्थानीय जरूरतों के अनुरूप विकास कार्य धरातल पर उतरें।
उन्होंने भ्रमण के दौरान मिले स्नेह, सम्मान और आत्मीय स्वागत के लिए क्षेत्र के समस्त ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय साथियों का आभार जताया। सजवाण ने कहा कि जनता का विश्वास और अपनत्व उन्हें निरंतर जनसेवा के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा देता है।
ये रहे मौजूद
इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नत्थी लाल शाह, वरिष्ठ नेता दिनेश चौहान, प्यार चंद कुमाईं, ग्राम प्रधान अनिल राणा, ललित भट्ट सहित अनेक क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *