मासमोर क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात, अब गैस की आपूर्ति होगी सुचारु

उत्तरकाशी/मोरी। सीमांत एवं पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण मासमोर क्षेत्र के ग्रामीणों को लंबे इंतजार के बाद बड़ी राहत मिली है। क्षेत्र में गैस आपूर्ति को सुचारु करने की दिशा में जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए

नए विस्तार केंद्र के लिए गैस वितरण की स्वीकृत दरों का आदेश जारी कर दिया है।

जिला पूर्ति अधिकारी, उत्तरकाशी की ओर से जारी आदेश गैस सर्विस पुरोला को आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रेषित किया गया है।

मासमोर क्षेत्र में गैस सेवा को लेकर पिछले करीब आठ माह से लगातार प्रयास किए जा रहे थे।

ब्लॉक प्रमुख रणदेव राणा के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों की इस महत्वपूर्ण मांग को जिला प्रशासन के समक्ष लगातार उठाया गया। आखिरकार अब प्रशासनिक स्तर पर आदेश जारी होने के बाद क्षेत्र में गैस की आपूर्ति को गति मिलने की उम्मीद जगी है।

ये भी पढ़ें:  दुःखद होमगार्ड जवान क़ी मोटरसाइकिल से नदी में गिरने से हुई मौत

जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद आदेश जारी

जिला पूर्ति अधिकारी उत्तरकाशी द्वारा जारी आदेश में जिलाधिकारी उत्तरकाशी के 29 सितंबर 2026 के अनुमोदन आदेश का हवाला देते हुए प्रस्तावित विस्तार केंद्रों के लिए दो तरफा ढुलान दरें लोडिंग-अनलोडिंग सहित स्वीकृत की गई हैं। आदेश में संबंधित गैस सर्विस को निर्देशित किया गया है कि स्वीकृत दरों पर उपभोक्ताओं को गैस वितरण सुनिश्चित किया जाए।

ग्रामीणों में खुशी, वर्षों पुरानी परेशानी से मिलेगी राहत

मासमोर क्षेत्र लंबे समय से गैस की नियमित उपलब्धता को लेकर परेशानी झेल रहा था। दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों और क्षेत्र की दूरी के कारण ग्रामीणों को गैस सिलेंडर के लिए अतिरिक्त दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अब जिला प्रशासन के आदेश के बाद क्षेत्र में गैस आपूर्ति व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद है।
स्थानीय लोगों ने इस पहल पर खुशी जताते हुए कहा कि गैस की नियमित आपूर्ति होने से घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों और पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों को भी राहत मिलेगी।
ब्लॉक प्रमुख रणदेव राणा ने जताया आभार

ये भी पढ़ें:  आसमानी कहर जगह जगह लेंडस्लाइड यमुनोत्री मार्ग बाधित भटवाड़ी मे डॉ पंकज राणा का गौशालाव सहित कई नाली जमीन नदी मे समाई


ब्लॉक प्रमुख रणदेव राणा ने कहा कि मासमोर क्षेत्र में गैस सेवा को लेकर पिछले आठ माह से लगातार प्रयास किए जा रहे थे। उन्होंने इस कार्य के लिए जिलाधिकारी उत्तरकाशी एवं जिला पूर्ति अधिकारी उत्तरकाशी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन के सकारात्मक सहयोग से क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी होने की दिशा में आगे बढ़ी है।
वहीं कनिष्ठ प्रमुख कमलेश जी मोरी ने भी जिला प्रशासन एवं जिला पूर्ति अधिकारी का धन्यवाद करते हुए कहा कि गैस आपूर्ति शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
मासमोर के लिए सिर्फ गैस सेवा नहीं, सुविधा और राहत की बड़ी शुरुआत
मासमोर क्षेत्र मोरी ब्लॉक का महत्वपूर्ण पर्यटन क्षेत्र है। ऐसे में यहां नियमित गैस आपूर्ति होना स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ होटल, होम-स्टे, ढाबा और पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों के लिए भी अहम माना जा रहा है। प्रशासन के इस आदेश को क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें:  महिला शक्ति का महाकुंभ: 14 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में गूंजी आत्मविश्वास, संस्कार और राष्ट्र निर्माण की स्वर लहरियां


गंगोत्री न्यूज़ एक्सप्रेस | उत्तरकाशी
रिपोर्ट — महावीर सिंह राणा / उत्तरकाशी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *