बारुणा गाड़ नदी में युवक बहने की आशंका, तलाश में जुटी NDRF, SDRF और पुलिस

उत्तरकाशी,
रिपोर्ट महावीर सिंह राणा
26 जुलाई। जनपद आपातकालीन परिचालन केंद्र, उत्तरकाशी से प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील डुंडा क्षेत्र के वर्षणागाड़ (बढ़ेथी गांव के पास) में रविवार दोपहर करीब 2:15 बजे एक युवक के नदी में बहने की सूचना मिली।
सूचना मिलते ही जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र ने NDRF, SDRF, पुलिस एवं क्यूआरटी टीमों को तत्काल मौके पर रवाना किया। सभी एजेंसियां संयुक्त रूप से युवक की तलाश में सर्च अभियान चला रही हैं।

लापता युवक की पहचान अनमोल जोशी (18 वर्ष) पुत्र महेंद्र जोशी, निवासी ज्ञानसू, तहसील भटवाड़ी, जनपद उत्तरकाशी के रूप में हुई है।
समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया था। प्रशासन द्वारा खोज एवं बचाव अभियान लगातार जारी है।

ये भी पढ़ें:  डुंडा ब्लॉक में टेंडर प्रक्रिया पर घमासान: प्रधान संगठन ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार, “एक ही सप्लायर से काम ठप होने का खतरा”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *