चारधाम यात्रा में उत्तरकाशी पुलिस की उत्कृष्ट सेवाओं का सम्मान, गंगोत्री मंदिर समिति ने एसपी कमलेश उपाध्याय सहित पुलिस व SDRF टीम को किया सम्मानित

उत्तरकाशी।
रिपोर्ट महावीर सिंह राणा
चारधाम यात्रा-2026 के सफल संचालन में उत्तरकाशी पुलिस की उत्कृष्ट भूमिका को बड़ी सराहना मिली है। गंगोत्री मंदिर समिति ने यात्रा के प्रथम चरण के दौरान प्रभावी यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में उल्लेखनीय योगदान के लिए पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती कमलेश उपाध्याय सहित पुलिस एवं एसडीआरएफ के अधिकारियों और जवानों को सम्मानित किया।


गंगोत्री धाम में आयोजित सम्मान समारोह में मंदिर समिति के सचिव एवं रावल सुरेश सेमवाल ने पुलिस अधीक्षक को स्मृति-चिह्न और माँ गंगा का प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया। समिति ने कहा कि यात्रा के पहले 71 दिनों में लगभग 6.7 लाख श्रद्धालुओं ने गंगोत्री धाम में दर्शन किए।

ये भी पढ़ें:  भादो का धार्मिक मेला बड़े उत्साह व धूमधाम से मनाया गया

भारी भीड़ के बावजूद उत्तरकाशी पुलिस ने यातायात, पार्किंग, सुरक्षा और दर्शन व्यवस्था को अनुशासित एवं प्रभावी ढंग से संचालित कर श्रद्धालुओं का विश्वास जीता।
समारोह में गंगोत्री धाम में तैनात कई पुलिस एवं एसडीआरएफ कर्मियों को भी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। यात्रा के दौरान जरूरतमंद तीर्थयात्रियों की सहायता और मानवीय संवेदनाओं के साथ सेवा देने वाले पुलिस जवानों की मंदिर समिति ने विशेष रूप से प्रशंसा की।


सम्मान प्राप्त करने के बाद एसपी कमलेश उपाध्याय ने कहा कि उत्तरकाशी पुलिस का ध्येय “सुविधा, सुरक्षा एवं सम्मान” है और इसी उद्देश्य के साथ प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित, सहज और सम्मानजनक यात्रा अनुभव उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने यात्रा की सफलता में मंदिर समिति, प्रशासन, स्थानीय जनता, व्यापारियों और मीडिया के सहयोग को महत्वपूर्ण बताया।

ये भी पढ़ें:  महिला दिवस का मतलब है महिलाओं के सम्मान, उनकी शक्ति और उनके अधिकारों का उत्सव।


इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने भी गंगोत्री धाम में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए नकद पारितोषिक देकर सम्मानित किया और भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ सेवा देने का आह्वान किया।
चारधाम यात्रा के बीच मिला यह सम्मान उत्तरकाशी पुलिस की पेशेवर कार्यशैली, सेवा भावना और प्रभावी यात्रा प्रबंधन की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *