उत्तरकाशी। नगर पालिका परिषद बाड़ाहाट के वार्ड नंबर-08 जोशियाड़ा स्थित कालेश्वर मार्ग में पिछले 25 वर्षों से बनी जलभराव की समस्या

उत्तरकाशी
रिपोर्ट महावीर सिंह राणा
नगर पालिका परिषद बाड़ाहाट के वार्ड नंबर-08 जोशियाड़ा स्थित कालेश्वर मार्ग में पिछले 25 वर्षों से बनी जलभराव की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। क्षेत्रवासियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर 10 दिनों के भीतर स्थायी समाधान की मांग की है, अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी है।
ज्ञापन में कहा गया है कि कालेश्वर मंदिर क्षेत्र में बरसात के दौरान जलभराव की गंभीर समस्या बनी रहती है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। क्षेत्र में बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं सहित आम नागरिकों के लिए आवाजाही मुश्किल हो जाती है और कई घरों में पानी भरने की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।

ये भी पढ़ें:  आखिर कब जागेगा प्रशासन? हर बारिश में बंद हो जाता है गंगोत्री हाईवे, जान हथेली पर रखकर स्कूल पहुंचे बच्चे


स्थानीय लोगों ने बताया कि इस संबंध में शासन और प्रशासन को कई बार मौखिक एवं लिखित रूप से अवगत कराया जा चुका है। बीते 09 मार्च 2026 को कालेश्वर जलभराव समिति द्वारा जिलाधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन भी सौंपा गया था। उस दौरान जिलाधिकारी द्वारा संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से जनता में नाराजगी बढ़ रही है।


क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि 10 दिनों के भीतर समस्या के समाधान हेतु प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उन्हें आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

ये भी पढ़ें:  ब्रेकिंग न्यूज़ मुरी तहसील के अंतर्गत चुंगी डंडा में आवश्यक भवन पर लगी आग आग लगने से घर का सामान पूरी तरह से खाक

वहीं जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है तथा सिंचाई विभाग से वार्ता की जा रही है। उन्होंने बताया कि समस्या के स्थायी समाधान के लिए विभागीय स्तर पर प्रस्ताव तैयार कराया जाएगा।
ज्ञापन देने में
बलवीर सिंह असवाल,राजेंद्र पोखरियाल,हिम्मत सिंह राणा,बृजलाल सिलवाल, भूरी देवी, जय परमार,गुड्डी भंडारी, मधु  आशीष सिंह नेगी सामाजिक कार्यकर्ता  आदि उपस्तित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *