चारधाम यात्रा के बीच उत्तरकाशी पुलिस की बड़ी कार्रवाई पुरोला में दो नशा तस्कर गिरफ्तार, ₹2.7 लाख की स्मैक बरामद

उत्तरकाशी
रिपोर्ट गंगोत्री न्यूज़ एक्सप्रेस ब्यूरो
चारधाम यात्रा-2026 को सुरक्षित एवं सुगम बनाए रखने के लिए उत्तरकाशी पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। यात्रा मार्गों पर चेकिंग और निगरानी बढ़ाते हुए पुलिस “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत अवैध नशे के कारोबारियों पर कार्रवाई कर रही है।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती कमलेश उपाध्याय के निर्देशन तथा पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट श्री चंचल शर्मा के पर्यवेक्षण में थाना पुरोला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
थानाध्यक्ष पुरोला श्री दीपक कठैत के नेतृत्व में चौकी डामटा पुलिस टीम ने गुरुवार तड़के जनपद के प्रवेश बैरियर डामटा पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मोटरसाइकिल संख्या UK07DQ8361 (एवेंजर) पर सवार दो युवकों को रोककर तलाशी ली गई, जिनके कब्जे से 9.37 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब ₹2.7 लाख बताई जा रही है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर उनके खिलाफ थाना पुरोला में NDPS एक्ट की धारा 8/21/60 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। दोनों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
चेकिंग अभियान में शामिल पुलिस टीम
उपनिरीक्षक रतन सिंह बिष्ट, चौकी प्रभारी डामटा
कांस्टेबल रणवीर राय
कांस्टेबल कुलवीर सिंह
पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। यात्रा मार्गों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें:  कृषि गतिविधियों को ओर अधिक प्रभावशाली बनाने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *