न्याय पंचायत बड़ेथ,श्रीकालखाल में बहुउद्देश्यीय शिविर का भव्य एवं सफल आयोजन

उत्तरकाशी
श्रीकालखाल की न्याय पंचायत बड़ेथ में आज एक भव्य बहुउद्देश्यीय शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र की जनता ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित, सरल एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना रहा।


शिविर के दौरान गाजना पट्टी सहित आसपास के क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। उपस्थित अधिकारियों द्वारा समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया, जिससे जनता में संतोष और विश्वास की भावना और अधिक मजबूत हुई।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी खंड विकास अधिकारी नायब तहसीलदार एवं विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने समन्वित रूप से कार्य करते हुए जनसमस्याओं के शीघ्र निस्तारण की दिशा में सराहनीय प्रयास किए।

ये भी पढ़ें:  जसपुर सिल्याण मोटर मार्ग कुटेटी के पास पर एक व्यक्ति की पहाडी मे गिरने से मौके पर ही मृत्यु हो गई


कार्यक्रम में यह संदेश स्पष्ट रूप से दिया गया कि “जनसेवा ही हमारा परम धर्म है” और प्रत्येक नागरिक की समस्या का समयबद्ध समाधान करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
जनता का विश्वास, सहयोग और स्नेह ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है, जो हमें निरंतर बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। भविष्य में भी इसी समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ क्षेत्र की सेवा करने का संकल्प लिया गया।

जिसमें सैकड़ो की संख्या में गमीण मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *