217.33 लाख की लागत से आईटीआई भवन का लोकार्पण

 

उत्तरकाशी
जनपद दौरे पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने मंगलवार को जोशियाड़ा में 217.33 लाख रुपये की लागत से नव निर्मित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आईटीआई से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाला कोई भी छात्र अब डिग्री लेकर बेरोजगार नहीं रहेगा, बल्कि सरकार उन्हें स्वरोजगार और रोजगार से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सीमांत जिलों के युवाओं को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर तकनीकी शिक्षा और प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पीएम सेतु हब स्कोप मॉडल लागू किया है। साथ ही प्रदेश में पहली बार डीएसटी मॉडल शुरू किया है,जिससे युवाओं को आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण का लाभ मिल रहा है। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि उत्तरकाशी की आईटीआई को भी शीघ्र ही डीएसटी मॉडल से जोड़ा जाएगा।

ये भी पढ़ें:  नाबालिगा के अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुरोला पुलिस की त्वरित कार्रवाई

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उत्तरकाशी आईटीआई को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे यहां के विद्यार्थियों को उन्नत तकनीकी प्रशिक्षण मिल सके। उन्होंने कहा कि बड़कोट की आईटीआई को पहले ही सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के तहत टाटा टेक्नोलॉजी से जोड़ा जा चुका है,जिसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहा है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आईटीआई जैसे संस्थान युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है, ताकि युवाओं को स्वरोजगार और रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें। उन्होंने कहा कि नए भवन के निर्माण से क्षेत्र के युवाओं को आधुनिक सुविधाओं के साथ प्रशिक्षण प्राप्त होगा और वे अपने भविष्य को बेहतर बना सकेंगे।

ये भी पढ़ें:  NHM कर्मचारी संगठन को मिला नया चेहरा, अनिल बिष्ट संभालेंगे जिला अध्यक्ष की कमान


इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान,डीएम प्रशान्त आर्य,एसपी कमलेश उपाध्याय, सीडीओ जयभारत सिंह,विधायक सुरेश चौहान,दर्जा राज्य मंत्री प्रताप पंवार,जगत सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष भाजपा नागेंद्र सिंह चौहान, विधायक विजयपाल सजवाण,केदार सिंह रावत,ब्लाक प्रमुख राजदीप परमार,ममता पंवार, अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *