यमुनोत्री धाम यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर यमुनोत्री में मौन सत्याग्रह

उत्तरकाशी
खबर उत्तरकाशी से है जहां यमुनोत्री धाम यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर यमुनोत्री में इतिहास में पहली बार मौन सत्याग्रह किया जा रहा है जिसमें 5 सूत्रीय मांगों को लेकर विजयपाल रावत और महाबीर पंवार माही के संयुक्त नेतृत्व में जानकी चट्टी बड़ी पार्किंग स्व श्री राजेन्द्र सिंह रावत जी की स्मारक मूर्ति के पास शांतिपूर्ण ढंग से किया जा रहा है।
जिसमें मजदूर यूनियन अध्यक्ष अरविंद रावत जी ने भी अपना समर्थन दिया है।
1 राना चट्टी में खुली शराब की उपदुकान यमुनोत्री धाम की आस्था और भाव के साथ, राना चट्टी में स्कूली बच्चों और ग्रामीणों के साथ साथ क्षेत्र में दुष्प्रभाव को देखते हुए जनभावनाओं के हित में तत्काल बंद किया जाए।।
2 जानकी चट्टी में घोड़ा खच्चर डंडी कंडी मजदूरों के लिए रोटेशन व्यवस्था संचालन ईमानदारी और नियमानुसार किया जाए।
3 जानकी चट्टी में अवैध शराब मीट मांस अंडा आदि की बिक्री पर रोक लगाई जाए।
4 जिला पंचायत द्वारा बीमा शुल्क के नाम पर जो 50 रुपए लिए जा रहे हैं उसके एवज में 50 हजार रुपए आर्थिक मुआवजा दिया जाए।
5 यमुनोत्री धाम में बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य केदारनाथ धाम की तर्ज पर मजबूती और गुणवत्ता से हो।

ये भी पढ़ें:  डिजिटल हाजिरी और खराब नेटवर्क से परेशान ग्राम प्रधानों का प्रदर्शन, डुंडा ब्लॉक पर जड़ा ताला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *