बडकोट में पुलिस ने अवैध चरस के साथ 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, NDPS Act के तहत किया मुकदमा दर्ज

उत्तरकाशी

उत्तरकाशी पुलिस लगातार अवैध नशा मादक पदार्थ व गतिविधियां  करने वाले पर  लगातार शिकंजा कश्ती जा रही है वहीं स्थानीय नगर निकाय चुनाव व ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 के दृष्टिगत *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती सरिता डोबाल के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा अवैध नशा, मादक पदार्थ व अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु लागातार सघन चैकिंग अभियान चलाये जा रहे हैं, पुलिस मीडिया सेल से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस उपाधीक्षक बडकोट के निकट पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष बडकोट दीपक कठैत के नेतृत्व में *बडकोट पुलिस* द्वारा कल 21 जनवरी 2025 की रात्रि को बस स्टॉप राजगढी तिराहा बडकोट के पास से जयेन्द्र सिंह नाम के व्यक्ति को अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है, उक्त व्यक्ति के कब्जे से 838 ग्राम चरस बरामद की गयी है।*
बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर  उक्त व्यक्ति के विरुद्ध थाना बडकोट पर NDPS Act की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है, अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्त- जयेंद्र सिंह पुत्र अतर सिंह निवासी ग्राम पिंडकी थाना बड़कोट जिला उत्तरकाशी उम्र 51 वर्ष
बरामद माल- 838 ग्राम चरस ( कीमत करीब 1 लाख 70 हजार रु0 बताई जा रही है
पुलिस टीम-
1– उ0नि0भूपेंद्र सिंह तोमर
2–कानि0 संजय कुमार
3-कानि0 गौरव सिंह

ये भी पढ़ें:  उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2026, मे 2लांख 16 हज़ार 121 परीक्षार्थी होंगे शामिल, 1261 परीक्षा केंद्र, बनाये जायेगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *