अच्छी पहल मानपुर गांव में मांगलिक कार्यों में परोसी शराब तो पड़ेगा 21000 का जुर्माना

उत्तरकाशी
रिपोर्ट महावीर सिंह राणा
वैसे तो उत्तराखंड को देवभूमि माना जाता है मगर विगत कुछ वर्षों से उत्तराखंड के कई जिलों में नशा तस्करो से लेकर लोग काफी परेशान नजर आ रहे हैं क्योंकि लगातार नशा तस्करी के बढ़ते प्रभाव के कारण बच्चों पर इसका बुरा असर पड़ रहा है

जिसे लेकर हर गांव में अलग-अलग पहल की जा रही है और पुलिस विभाग भी मुख्यमंत्री के नशा मुक्ति अभियान को लेकर लगातार काम कार रही है और नशा तस्करों को जेल के दर्शन करा रही मगर नशा तस्करों के हौसले हमेशा बुलंद रहते हैं

क्योंकि इसमें किसी न किसी बड़े-बड़े लोगों का हाथरहता है जिसे लेकर अब समझदार लोग जाग चुकी है हर गांव में अपने बच्चों भविष्य बचाने के लिए अलग-अलग तरह से पहल की जा रही है

इस तरह आज (सोमवार) को ग्राम पंचायत मानपुर में थाती माता के प्रांगण में लोकतन्त्र और पंचायती राज एक्ट के अनुसार खुली बैठक का आयोजन हुआ है।
इस बैठक में ग्राम सभा की गयी जिसमें अन्य को युवा और बुजुर्ग के साथ-साथ मातृशक्ति, और विभिन्न सक्रिय समिति उपस्थित रही जिसमे सर्व सहमति से यह निर्णय लिया गया कि, ग्राम सभा में होने वाली मांगलिक कार्यक्रम और वैवाहिक कार्यक्रम में शराब मुक्त करने का निर्णय लिया गया। यदि किसी के घर में इस नियम और कानून का उल्लंघन किया जायेगा।

ये भी पढ़ें:  विकसित भारत का अमृतकाल : सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 11 साल बेमिसाल


तो उन परिवार के ऊपर और परिवार के मुखिया के ऊपर आर्थिक दण्ड 21,000 (इक्कीस हजार रु०) लगाया जायेगा एव अगर कोई इस तरह की हरकत में करेगा तो उसमें गांव के लोग उनके मांगलिक कार्यक्रम मे ग्राम सभा साम्मलित नहीं होगें। और भविष्य के लिए
ग्राम पंचायत उसका बहिष्कार करेगा।


क्षेत्र पंचायत मानपुर साजन कौहली वि०ख० – भटवाड़ी, उत्तरकाशी ग्राम प्रधान शंकर प्रसाद भट्ट वर्ल्ड सदस्य, मानपुर व सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे जिसमें ग्रामीण लोगों ने शपथ लेकर नशा मुक्ति अभियान को आगे बढ़ते हुए सभी को शुभकामनाएं दी यह प्रस्ताव सर्व समिति से पारित किया गया है अगर आने वाले वक्त में कोई इस तरह की हरकतें करेगा तो उसके ऊपर कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ अर्थ ग्रहण का भी प्रयोग किया जाएगा

ये भी पढ़ें:  अल्टो कार दुर्घटनाग्र 6 घायल एक महिला की मौके पर ही मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *