ग्राम पंचायत पंवाणी में भीषण आगजनी की सूचना, प्रशासन की टीम घटनास्थल के लिए रवाना

उत्तरकाशी। जनपद उत्तरकाशी की ग्राम पंचायत पंवाणी से आगजनी की दुखद सूचना सामने आई है। घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन को तत्काल सूचित कर दिया गया है। प्रशासन की टीम को आवश्यक कार्रवाई के लिए घटनास्थल की ओर रवाना कर दिया गया है।
घटना के बाद क्षेत्र में चिंता का माहौल है। प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिया गया है।

फिलहाल आगजनी से हुए नुकसान और घटना के कारणों की विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। प्रशासनिक टीम के मौके पर पहुंचने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
गंगोत्री न्यूज़ एक्सप्रेस की नजर इस घटना पर बनी हुई है। आगे की जानकारी मिलते ही आपको अपडेट किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  बहुत अच्छी पहल गंगोत्री बिधान सभा के विधायक के गाँव जामक मे सर्वसहमति से महावीर सिंह चौहान ग्राम प्रधान निर्विरोध चुने गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *