उत्तरकाशी के केदारताल ट्रैक पर कुदरत का कहर लगातार जारी है। हिमपात और एवलांच की चपेट में आए 8 सदस्यीय ट्रेकिंग दल में से दो लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि 6 लोग अब भी लापता हैं।
पिछले कई दिनों से लापता ट्रेकर्स की तलाश में पुलिस-प्रशासन, SDRF और NDRF की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। करीब 4,000 मीटर की ऊंचाई पर कठिन परिस्थितियों और भारी बर्फबारी के बीच रेस्क्यू अभियान जारी है।
प्रशासनिक रिपोर्ट के अनुसार, सर्च ऑपरेशन के दौरान एक महिला और एक पुरुष के शव बरामद किए गए हैं। शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
कल फिर चलेगा सर्च ऑपरेशन!
रेस्क्यू टीम ने घटनास्थल पर वैकल्पिक हेलीपैड भी तैयार किया है। लापता छह लोगों की तलाश के लिए अभियान जारी रहेगा।

