प्रेम-प्रसंग के विवाद में युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

उत्तरकाशी। चिन्यालीसौड़ क्षेत्र के बदाण गांव निवासी 34 वर्षीय युवक रोशन लाल की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने युवक के साथ मारपीट कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। परिजनों के मुताबिक युवक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। मामले ने प्रतापनगर के खोलगढ़ गांव में हुए केतन लाल हत्याकांड की याद ताजा कर दी है।

जानकारी के अनुसार, युवक का गांव की ही एक महिला से कथित प्रेम-प्रसंग बताया जा रहा है। महिला दो बच्चों की मां है, जबकि रोशन लाल अविवाहित था। इसी मामले को लेकर विवाद होने और युवक के साथ मारपीट किए जाने का आरोप परिजनों ने लगाया है।
बताया जा रहा है कि जिला मुख्यालय के समीप कुटेटी क्षेत्र में युवक के साथ मारपीट की गई। देर रात गंभीर घायल अवस्था में रोशन लाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर

ये भी पढ़ें:  विकास और सादगी की पहचान: विजयपाल सजवाण का काम बोलता है

चार लोगों के खिलाफ कोतवाली उत्तरकाशी में मुकदमा दर्ज किया गया है।

चूंकि मामला धरासू थाना क्षेत्र से संबंधित बताया जा रहा है, इसलिए प्रकरण को संबंधित थाने में स्थानांतरित कर दिया गया है। पुलिस ने मामले में चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
रविवार को अस्पताल में मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मारपीट की वास्तविक वजह, घटना की परिस्थितियां और युवक की मौत के पीछे की पूरी स्थिति पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *